तलाक के बाद पहली बार बेटे कियान का बर्थडे सेलिब्रेट करने साथ में आये करिश्मा -संजय कपूर ,देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेहद मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती के दम पर हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है| करिश्मा कपूर एक टैलेंटेड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगल मदर भी है | तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की बल्कि आज वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश एक सिंगल मदर बनकर कर रही है| हाल ही में बीते 12 मार्च 2023 को करिश्मा कपूर ने अपने बेटे कियान राज कपूर का 13 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर भी किया है|
इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में भी अपने बेटे का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर करिश्मा कपूर के हस्बैंड संजय कपूर भी नजर आए| बता दे तलाक के बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर को लंबे समय के बाद पब्लिक ने एक साथ देखा गया हालांकि इस दौरान संजय कपूर के साथ उनकी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बच्चे भी नजर आए| मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही बेटे कियान राज कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रेस्टोरेंट की तरफ जाते हुए नजर आ रहे हैं|
इस दौरान संजय कपूर अपने बेटे अजरियास कपूर का हाथ थामे हुए रेस्टोरेंट में एंट्री मारते हैं और वहीं उनकी पत्नी प्रिया सचदेव भी इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई परंतु वह वेन्यू पर अलग से पहुंचती है| वही करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर के साथ पहुंचती है और इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|
संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हुए भले ही कई साल बीत चुके हैं परंतु अपने बच्चों के लिए यह दोनों कई बार एक साथ नजर आते हैं और वही संजय कपूर भी अपने बच्चों के साथ बेहद खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं| संजय कपूर अपने दोनों बच्चों का बखूबी ख्याल रखते हैं और उनके साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं|
वही करिश्मा कपूर ने भी अपनी बेटी का बर्थडे बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की है| इन तस्वीरों को साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि – ‘जब आपका बेटा ऑफिशियली टीनएज हो जाए और आप फिर भी उसे गले लगाना ना भूले।’
वहीं करीना कपूर ने भी अपने भांजे कियान को अंदाज में बर्थडे विश किया है और उन्होंने अपने अधिकारी की इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि – ‘हैप्पी बर्थडे किउ। हमारे लड़कों के लिए हमेशा के लिए बिग ब्रदर.. लव यू सो मच!’ सोशल मीडिया पर करीना कपूर और करिश्मा कपूर की पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और वही फैंस भी करिश्मा कपूर के बेटे को बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं|
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी रचाई थी और इन दोनों की शादी पारंपरिक रीति रिवाज से बेहद ही शाही अंदाज में संपन्न हुई थी| करिश्मा कपूर ने शादीशुदा संजय कपूर को अपना जीवन साथी चुना था और करिश्मा से पहले संजय कपूर ने फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी के साथ शादी रचाई थी| भाई करिश्मा कपूर के साथ भी संजय कपूर की शादी लंबी टिक नहीं पाई और एक साथ 13 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद संजय कपूर और करिश्मा कपूर एक दूसरे से अलग हो गए|
View this post on Instagram
वही तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे| करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और वहीं करिश्मा कपूर ने बिना दूसरी शादी किए ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है और अपनी जिंदगी खुशी से एंजॉय कर रही है|