कभी बस में सफर करने वाली नीता अंबानी आज पीती हैं 3 लाख की एक चाय, तस्वीरों में देखिये अर्श से फर्श तक का सफर…

कभी बस में सफर करने वाली नीता अंबानी आज पीती हैं 3 लाख की एक चाय, तस्वीरों में देखिये अर्श से फर्श तक का सफर…

देश में नीता अंबानी को कौन नहीं जानता है। यह देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता अंबानी अलीशान लाइफस्टाइल जीने को लेकर भी जानी जाती है। वहीं मुकेश अंबानी अपनी पत्नी से बिल्कुल उलट साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं।

आज हम नीता अंबानी के लग्जरियस लाइफ पर चर्चा करेंगे। नीता अंबानी की दिन की शुरुआत जिस चाई से होती है उसकी कीमत 3 लाख रुपए के करीब है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नीता अंबानी बस से सफर किया करती थीं। तो आइए जानते हैं।

नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रवींद्र भाई दलाल और माता का नाम पूर्णिमा दलाल था। नीता ने नरसी मोनजी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

नीता एक स्कूल में टीचर के तौर पर काम करती थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई। धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 1985 में दोनों ने सबकी रजामंदी से शादी कर ली।

नीता अंबानी को महंगे कपड़े, ज्वैलरी, ब्रांडेड हैंड बैग और फुटवियर बहुत पसंद हैं। जूते, लिपस्टिक और मेकअप जैसी चीजों की भी लंबी फेहरिस्त है। नीता के कपड़े और हैंडबैग ही नहीं, उनकी लिपस्टिक भी स्पेशल ऑर्डर पर बनाई जाती है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है।

नीता के दिन की शुरुआत किसी साधारण चाय से नहीं बल्कि सेहत से भरपूर चाय से होती है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जाती है। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं, यह क्रॉकरी सोने से जड़ी है।

उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वहीं, आज के समय में 230 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट में सफर करने वाली नीता अंबानी बस में सफर करती थीं। मुकेश अंबानी ने नीता को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटिंग वाला एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। इस प्राइवेट जेट में तमाम लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *